Entertainment

कान्स फिल्म फेस्टिवल में चमका बरेली का नाम

मुर्तजा अली खान ने भारत पवेलियन के वैश्विक मंच पर किया शहर का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उत्तर प्रदेश के बरेली का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ। मूल रूप से बरेली निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे मुर्तजा अली खान ने भारत पवेलियन में आयोजित एक विशेष सत्र में अपने शहर और देश का प्रतिनिधित्व किया।

20 मई 2026 को भारत पवेलियन में आयोजित “इंडियन फैशन सेंसिबिलिटीज विदाउट बॉर्डर्स – एज इंडियन फैशन गोज़ ग्लोबल” विषयक परिचर्चा में मुर्तजा अली खान ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। इस चर्चा के दौरान उन्होंने भारतीय शिल्प कौशल, कूटूर, स्वदेशी वस्त्रों और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार साझा किए।

मुर्तजा अली खान, जो पीआर एवं मीडिया कंसल्टेंसी कंपनी डब्ल्यू फाइव कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, ने भारतीय फैशन और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस प्रतिष्ठित पैनल में प्रसिद्ध कूटूर डिजाइनर सामंत चौहान, पूर्व मिस इंडिया एवं अभिनेत्री पूजा बत्रा, कूटूर डिजाइनर अमित जीटी तथा ज्वेलरी डिजाइनर अंबर परिधि सहाय भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मिस इंडिया, कोरियोग्राफर एवं प्रोड्यूसर लीजा वर्मा ने किया।

इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मुर्तजा अली खान ने कहा, “बरेली से निकलकर कान्स जैसे विश्वस्तरीय मंच तक पहुंचना और भारत पवेलियन में देश की कला एवं संस्कृति पर अपने विचार रखना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। मेरी जड़ें हमेशा बरेली से जुड़ी रहेंगी और मुझे गर्व है कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर का प्रतिनिधित्व कर सका।”

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी डब्ल्यू फाइव कम्युनिकेशन भविष्य में भी भारतीय प्रतिभाओं, सिनेमा और स्वदेशी ब्रांड्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

प्रमुख बिंदु

  • कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बरेली का प्रतिनिधित्व
  • भारत पवेलियन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए मुर्तजा अली खान
  • भारतीय फैशन, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत पर रखे विचार
  • अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई

Related Articles

Back to top button