State NewsUttar Pradesh

सीएसआईआर-एनबीआरआई में बड़े मंगल भंडारे एवं तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ, 26 मई 2026
सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन के.एन. कौल ब्लॉक परिसर में हुआ, जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि “वाटर वुमेन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षक Shipra Pathak रहीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण, औषधीय पौधों के महत्व एवं हरित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. ए.के. शासनी एवं समाजसेविका डॉ. सरिता सतपथी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आयोजन की सराहना की।भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आमजन के लिए ओआरएस पेय का वितरण भी किया गया। यह सेवा Dhanvantari Seva Nyas एवं Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra के सहयोग से उपलब्ध कराई गई।

निदेशक डॉ. ए.के. शासनी ने कहा—

“बड़ा मंगल सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। तुलसी पौध वितरण जैसी पहल हमें प्रकृति संरक्षण एवं जनकल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराती है। लगभग 1000 तुलसी पौधों का वितरण पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।”

कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा, जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम बनकर उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button