ReligiousState NewsUttar Pradesh

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई विशेष प्रार्थना

चतुर्थ बड़े मंगल पर लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में भंडारे एवं कथा का आयोजन
लखनऊ।

प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में चतुर्थ बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों को पूड़ी-सब्जी, हलुवा के साथ-साथ ओ.आर.एस. एवं ठंडा लाहौरी जीरा वितरित किया गया।भीषण गर्मी से राहत एवं जनकल्याण की कामना को लेकर मंदिर में हनुमान जी को विशेष रूप से ख़ास के शरबत का भोग अर्पित किया गया तथा मौसम में शीतलता बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

प्रातः 05 बजे मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया और भक्तों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य आरती उतारी।भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पूड़ी-सब्जी एवं हलुवा वितरित किया गया, वहीं गर्मी को देखते हुए भक्तों को ओ.आर.एस. के पैकेट भी प्रदान किए गए।

शाम के समय मंदिर परिसर में श्री हनुमान कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के उपरांत भक्तों के बीच ठंडा लाहौरी जीरा वितरित किया गया।सेवा कार्य में मुख्य रूप से डॉ. पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र, अजय मेहरोत्रा एवं प्रहलाद अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button