Bhim Army Bharat Ekta Mission ने सड़क निर्माण को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

वॉर्ड 12 समेत कई इलाकों की बदहाल सड़कों पर उठाई आवाज, जल्द निर्माण की मांग
Bareilly | 19 मई 2026
Bhim Army Bharat Ekta Mission बरेली महानगर कमेटी द्वारा नगर निगम बरेली के वॉर्ड नंबर 12 सिठौरा क्षेत्र में टूटी एवं बदहाल सड़कों के निर्माण को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मोनू उर्फ फौजी के घर से प्रदीप जी के घर होते हुए पूरन कश्यप के घर तक सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर दिया गया।

भीम आर्मी बरेली महानगर अध्यक्ष Shivam Bharti ने बताया कि क्षेत्र की सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है तथा लगभग 50 से 60 मीटर सड़क निजी प्लॉट में दब गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
इसके साथ ही संगठन ने वॉर्ड नंबर 15 हजियापुर स्थित पार्षद कार्यालय वाली गली की खराब स्थिति को भी उठाया। वहीं वॉर्ड नंबर 26 परतापुर जीवन सहाय क्षेत्र में पप्पू के घर से बुन्दन खां के घर तक सीसी रोड निर्माण की मांग भी की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष Mahendra Pal Sagar, मंडल संगठन मंत्री Javed Pradhan, वॉर्ड अध्यक्ष Mushahid Beg सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।




