Education

सीबीएसई में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल कर मानवी पटेल ने बढ़ाया बरेली का मान

बरेली, 20 मई 2026

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक प्राप्त कर 99.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा मानवी पटेल को कुर्मी क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर सभा की ओर से मानवी पटेल को स्मृति चिन्ह और फूलों का बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि मानवी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बरेली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि मानवी पटेल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि मानवी की उपलब्धि समाज के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर महामंत्री रामऔतार गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार और एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार ने भी मानवी पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि मानवी आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार ने बताया कि मानवी की सफलता से समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। वहीं अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, डॉ. उग्र सेन गंगवार, अमित गंगवार, भानू प्रताप गंगवार और महेश चंद पटेल सहित अन्य लोगों ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नई मिसाल कायम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button