लखनऊ में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने का सुनहरा अवसर

GLAM 11 ने “प्रोफेशनल मेकअप कोर्स विद हेयर स्टाइल” की शुरुआत की, 1 जून से होंगे एडमिशन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध ब्यूटी एवं मेकअप संस्थान GLAM 11 Makeup & Nail Art Studio ने युवाओं के लिए “Professional Makeup Course with Hair Style” शुरू करने की घोषणा की है। यह दो माह का प्रोफेशनल कोर्स आगामी 1 जून से प्रारंभ होगा, जिसमें मेकअप एवं हेयर स्टाइलिंग की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को प्रोडक्ट नॉलेज, स्किन टाइप एवं फेस शेप की समझ, फैंस कंटूर एवं हाईलाइट तकनीक, बेसिक से एडवांस मेकअप तक की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कॉकटेल मेकअप, हल्दी-संगीत मेकअप, एंगेजमेंट मेकअप, ट्रेडिशनल ब्राइडल मेकअप, रिसेप्शन ब्राइड मेकअप, HD एवं एयरब्रश मेकअप जैसी प्रोफेशनल स्किल्स भी सिखाई जाएंगी।
कोर्स में साड़ी ड्रेपिंग और दुपट्टा ड्रेपिंग की विशेष ट्रेनिंग को भी शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। संस्थान ने एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 20 प्रतिशत तक के डिस्काउंट ऑफर की भी घोषणा की है।
संस्थान का दावा है कि GLAM 11 Makeup & Nail Art Studio लखनऊ का टॉप 5-स्टार रेटेड सैलून है और यहां प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रोफेशनल करियर बनाने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कोर्स विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी माना जा रहा है जो ब्यूटी एवं फैशन इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।



