लखनऊ में 64वां ‘बुटीक एंड वेडिंग एक्सपो’ 18-19 जुलाई को

फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के लिए सुनहरा अवसर
लखनऊ, मई 2026: शहर के प्रतिष्ठित लाइफस्टाइल, फैशन एवं ज्वेलरी एग्ज़ीबिशन ‘BOUTIQUE & WEDDING EXPO (Since 2003)’ के 64वें संस्करण की नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह भव्य प्रदर्शनी आगामी 18 एवं 19 जुलाई 2026 (शनिवार–रविवार) को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इस बार प्रदर्शनी का आयोजन फेस्टिवल स्पेशल एडिशन के रूप में किया जा रहा है।
आयोजकों ने फैशन डिज़ाइनर्स, ज्वेलरी ब्रांड्स, बुटीक, डेकोर लेबल्स, फुटवियर एवं बैग्स, राखी, अत्तर एवं परफ्यूम्स, हस्तशिल्प, गिफ्टिंग एवं लाइफस्टाइल, फैशन एक्सेसरीज़ आदि से जुड़े व्यापारियों एवं ब्रांड्स को इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।
आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी ब्रांड्स के लिए अपने उत्पादों को प्रीमियम फेस्टिव खरीदारों के सामने प्रस्तुत करने, नए ग्राहकों से जुड़ने और फेस्टिव सीज़न में बिक्री बढ़ाने का शानदार मंच साबित होगी।
लखनऊ के सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय एग्ज़ीबिशन प्लेटफ़ॉर्म्स में शामिल इस आयोजन में हर वर्ष बड़ी संख्या में खरीदार एवं फैशन प्रेमी शामिल होते हैं।
स्टॉल बुकिंग शुरू
इच्छुक प्रतिभागियों के लिए स्टॉल बुकिंग्स शुरू कर दी गई हैं। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए संपर्क करें:
📞 9839215277 | 7905619030




