लखनऊ में ‘बुटीक एंड वेडिंग एक्सपो – अप्रैल 2026’ का भव्य आयोजन 29-30 अप्रैल को

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फैशन, लाइफस्टाइल और वेडिंग शॉपिंग का सबसे बड़ा आयोजन ‘बुटीक एंड वेडिंग एक्सपो – अप्रैल 2026 (लखनऊ एडिशन)’ आगामी 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य प्रदर्शनी Hyatt Regency Lucknow, गोमती नगर में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
वर्ष 2003 से लगातार आयोजित हो रहे इस एक्सपो का यह 63वां संस्करण है, जो शहर के फैशन प्रेमियों और शादी की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस प्रदर्शनी में देशभर के जाने-माने डिजाइनर्स और ब्रांड्स अपने लेटेस्ट कलेक्शन के साथ भाग लेंगे।
कार्यक्रम में आगंतुकों को एक ही स्थान पर डिजाइनर कूट्योर, एक्सक्लूसिव ज्वेलरी, होम डेकोर व गिफ्ट्स, फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज़ की शानदार रेंज देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह एक्सपो खास तौर पर समर और वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों को अपनी जरूरत की सभी चीजें एक ही छत के नीचे मिल सकें।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन शहर के व्यापार और फैशन इंडस्ट्री को भी नई दिशा देगा और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।
इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं:
📞 9839215277
📞 7905619030
लखनऊवासियों के लिए यह एक्सपो शॉपिंग, ट्रेंड्स और वेडिंग प्लानिंग का बेहतरीन अवसर साबित होगा।




