बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, लखनऊ को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

लखनऊ ,
क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (200 बेड) का भव्य उद्घाटन 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे बीएन कॉम्प्लेक्स, बक्शी का तालाब में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री के. एन. सिंह पटेल उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन श्री महेश सिंह पटेल ने की।अतिथियों का स्वागत करते हुए वाइस चेयरमैन रजत पटेल ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस का मजबूत नेटवर्क भी तैयार किया गया है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरो साइंसेज, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, नेत्र रोग और दंत चिकित्सा सहित कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा आईसीयू, पीआईसीयू और क्रिटिकल केयर जैसी सुविधाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी।उद्घाटन समारोह के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।इस मौके पर उद्यमी राकेश सिंह, संदीप चौहान, डॉ. के. के. सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रताप सिंह वर्मा, डॉ. रमेश सिंह और आर्किटेक्ट सुरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




