मुख्यमंत्री के हाथों ‘बेस्ट स्कूल’ का खिताब पाने वाले माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में प्रवेश शुरू


बरेली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से बेस्ट स्कूल का खिताब प्राप्त कर चुके माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय को यह सम्मान उसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया है।
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा प्रदान करना है। स्कूल में नियमित रूप से आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप, प्रतियोगिताएँ और प्रदर्शनी बच्चों में तकनीकी रुचि को बढ़ावा देती हैं। इसी नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति के चलते विद्यालय को मुख्यमंत्री के हाथों बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभिभावक आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सीबीएसई से संबद्ध यह विद्यालय प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी, माता-पिता एवं अभिभावक का पासपोर्ट साइज फोटो, परिवार की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एड्रेस प्रूफ अनिवार्य है।
प्री-नर्सरी से इंटर तक की पढ़ाई
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल का ध्येय वाक्य ‘ज्ञानोनाम आदित्यवत’ है, जिसे स्कूल प्रबंधन ने स्थापना से लेकर आज तक साकार किया है। इसके पीछे टमोटिया एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का शिक्षा के प्रति समर्पण निहित है। ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी और इसके सुयोग्य निर्देशन में ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

विद्यालय की कक्षा तीन तक की विंग रामपुर गार्डन में संचालित होती है, जबकि कक्षा चार से कक्षा 12 तक का सीनियर स्कूल पीलीभीत बाईपास स्थित शिव गार्डन में तीन एकड़ के विशाल परिसर में संचालित हो रहा है। ट्रस्ट के पास एक समृद्ध और अनुभवी सलाहकार बोर्ड भी है। इसके अध्यक्ष भारतीय विद्या भवन के वाइस चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र कुमार टमोटिया हैं। बोर्ड में राष्ट्रपति के पूर्व मीडिया सलाहकार एस.एम. खान, एहलकान स्कूल दिल्ली के प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. शर्मा, सीआरपीएफ स्कूल नई दिल्ली के प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश तथा अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल रानीखेत की पूर्व प्रधानाचार्या मंजू सिंघल जैसी प्रतिष्ठित शिक्षाविद् शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है, और इसी सोच के साथ माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।





