Biz & Expo

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: मजबूत आर्थिक स्थिति की ओर बढ़ता भारत

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत तस्वीर सामने आई है। सर्वेक्षण के अनुसार देश की आर्थिक विकास दर लगभग 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़कर 9.2 करोड़ तक पहुंच गई है, जिससे कर आधार के विस्तार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत मिलता है। इसके साथ ही सरकार के राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो विकास योजनाओं और सार्वजनिक खर्च को मजबूती प्रदान करेगी।

आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल के महीनों में महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। सरकार का मानना है कि मजबूत नीतिगत फैसलों, संरचनात्मक सुधारों और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगी।

Related Articles

Back to top button