GovernmentHaryanaUttar Pradesh

हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने यूपी विस अध्यक्ष से की मुलाकात

चंडीगढ़, 2 जनवरी, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों के बीच अनेक विधायी विषयों पर वार्ता हुई। उन्होंने एक-दूसरे से अपने यहां सदन संचालन, नियमों, प्रक्रियाओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा कीं। लोकतंत्र की मजबूती और संसदीय प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने बारे भी चर्चा हुई।


इसके बाद हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की डिजीटल लाइब्रेरी, नेवा सेवा केंद्र तथा सदन समेत विधान परिसर का दौरा किया। इसके उपरांत उन्होंने वहां आयोजित विधायकों की एक संगोष्ठी में भी भाग लिया। संगोष्ठी में कल्याण ने विधायकों को विधायी कार्यों में रुचि तथा नियमों की जानकारी रखने संबंधी चर्चा में भी भाग लिया। कल्याण का मानना है कि विधायकों के लिए आयोजित ऐसी संगोष्ठियों से विधायक लोकहित व प्रदेशहित में और अधिक प्रभावशाली योगदान दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button