देवीपाटन मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 26 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 20 करोड़ 89 लाख 47 हजार की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत देवीपाटन मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 26 मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु 20 करोड़ 89 लाख 47 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 26 चालू कार्यों में जनपद बलरामपुर के 20, गोण्डा के 04 तथा बहराइच व श्रावस्ती के 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2025 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601