संत गाडगे जी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव अंजनगांव में जन्मे संत गाडगे जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उनके चित्र पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश कुमार सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर श्री दिनेश सिंह जी ने कहा कि सेवा भाव रखते हुए संत गाडगे जी ने अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावास का निर्माण कराया, परंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। उन्होंने धर्मशालाओं के बरामदे या आसपास के किसी वृक्ष के नीचे ही अपनी सारी जिंदगी बिता दी।
श्री सिंह ने कहा कि संत गाडगे जी सन 1905 से 1917 तक वे अज्ञातवास पर रहे। इसी बीच उन्होंने जीवन को बहुत नजदीक से देखा। अंधविश्वासों, बाह्य आडंबरों, रूढ़ियों तथा सामाजिक कुरीतियों एवं दुर्व्यसनों से समाज को कितनी भयंकर हानि हो सकती है, इसका उन्हें भलीभांति अनुभव हुआ। इसी कारण इनका उन्होंने घोर विरोध किया।
इस मौके पर प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक, नितान्त सिंह, विजय पाण्डेय, राजेश सिंह काली, अजहर फैज, राजगुरु नारायण पति त्रिपाठी, नावेद नकवी आदि ने संत गाडगे जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601