68वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 का हो रहा है भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 68वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाराष्ट्र ने 05 स्वर्ण और 02 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। हरियाणा 02 स्वर्ण, 02 रजत और 02 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के विकास कुमार ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री पवन सिंह चौहान ने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन और धैर्य सिखाते हैं। हार-जीत केवल एक परिणाम है, लेकिन हमारे प्रयास और संघर्ष हमें एक बेहतर इंसान बनाते हैं। खेल के माध्यम से हम जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।
ओलंपियन श्री जटाशंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, यह हमारे चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को विकसित करने का माध्यम है।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन के परिणामः तीसरे दिन बालक और बालिका वर्ग की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उनके परिणाम निम्नलिखित हैंः
बालक वर्ग
1. ट्रिपल जंपः
प्रथमः सोहम कुमार बिस्वा (पश्चिम बंगाल) – 14.46 मीटर
द्वितीयः बिनीत ओरॉन (झारखंड) – 14.40 मीटर
तृतीयः मनीष कुमार एम. (तमिलनाडु) – 14.32 मीटर
2. 3000 मीटर दौड़ः
प्रथमः बादल (दिल्ली) – 8ः30.64 मिनट
द्वितीयः विकास कुमार (उत्तर प्रदेश) – 8ः31.33 मिनट
तृतीयः राजन राज (बिहार) – 8ः31.98 मिनट
3. जैवलिन थ्रोः
प्रथमः सुरेंद्र सिंह (नवोदय विद्यालय) – 65.25 मीटर
द्वितीयः अनिकेत (हरियाणा) – 64.37 मीटर
तृतीयः रोहित (राजस्थान) – 60.05 मीटर
बालिका वर्ग
1. 100 मीटर बाधा दौड़ः
प्रथमः स्वनंदी सावंत (महाराष्ट्र) – 14.57 सेकंड
द्वितीयः विष्णुश्री एन.एस. (केरल) – 14.82 सेकंड
तृतीयः श्रेया इथापे (महाराष्ट्र) – 15.05 सेकंड
2. 3000 मीटर दौड़ः
प्रथमः मुस्कान (हरियाणा) – 9ः56.78 मिनट
द्वितीयः सृष्टि (मध्य प्रदेश) – 10ः05.72 मिनट
तृतीयः वर्षा (मध्य प्रदेश) – 10ः06.85 मिनट
3. पोल वॉल्टः
प्रथमः ज्योति (हरियाणा) – 2.90 मीटर
द्वितीयः अमल चित्रा के.एस. (केरल) – 2.80 मीटर
तृतीयः एल. स्निग्धा (ओडिशा) – 2.70 मीटर

प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक संध्या में सुश्री कुसुम वर्मा और उनकी टीम ने अवधी लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा, फरुवाही लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान और ओलंपियन श्री जटाशंकर मिश्रा ने विजेताओं को मेडल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। खेल परिसर में उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रत्येक खेल स्थल पर डॉक्टर, नर्स, और फार्मासिस्ट की टीम मौजूद रही। चोटिल खिलाड़ियों के लिए तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। 29 नवंबर को 400 मीटर बाधा दौड़, 1500 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़।
कार्यक्रम में सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉव वेदपति मिश्रा, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण, खिलाड़ी उपस्थित रहे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601