GovernmentHaryanaPoliticsPunjab

भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि, कांग्रेस पर परिवारवाद हावी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़/ फतेहाबाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा व सेवा भावना से ही भाजपा सबसे लोकप्रिय संगठन बना है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदा ही स्वार्थ की राजनीति करती रही है और कांग्रेस पर परिवारवाद हावी है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाता है, इसलिए भाजपा का संगठन दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।
गुरुवार को टोहाना, रतिया, फतेहाबाद और डबवाली विधानसभाओं का दौरा करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज चारों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हमें हर बूथ को मजबूत करना है, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ अनुसार 250 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।


श्री बड़ौली ने कहा कि बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी का बूथ मेनेजमेंट मजबूत है। बूथ मैनेजमेंट मजबूत होने से पार्टी मजबूत है। श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की और कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह व जोश के साथ सदस्यता अभियान में जुटे हैं, हम जल्द ही 50 लाख लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेंगे।


पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक नए सदस्य जोडकऱ हमें पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर स्थिति में सत्ता में आना चाहती है, लेकिन देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के मनसूबों को पहचान लिया है और सत्ता से बेदखल कर तीसरी बार भाजपा को सेवा का मौका दिया है।
श्री बड़ौली ने कहा कि जनता जानती है कि देश का भविष्य केवल भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार बनी बीजेपी की सरकार अब चौगुणी गति के साथ हरियाणा का विकास करेगी। नॉन स्टॉप हरियाणा के नारे के साथ प्रदेश में अविरल विकास होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली, हरियाणा सरकार के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा व जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य भी मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जोड़ा, जंगजीत हुड्डा, संजय रेवड़ी, हरीश गर्ग, नरेश बांसल, नीरू सैनी, प्रवीण गिल, नरेंद्र गर्ग, विनोद खीचड़, अवतार तलवाडा, विकास लालोदा, बलदेव सैनी, रमन मडिया सहित प्रदेश, जिला, मंडल व बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button