GovernmentPoliticsUttar Pradesh

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद अयोध्या हेतु 999 लाख रूपये मंजूर

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद अयोध्या हेतु 999 लाख रूपये मंजूर किये है। मंजूर की गई धनराशि से नगर निगम अयोध्या के 15 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कार्य कराया जायेगा। यह धनराशि अयोध्या में पथ प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कार्य हेतु अनुमोदित लागत 7186.65 लाख रूपये के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में मंजूर की गई है।
नियोजन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिये हैं। शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि जनपद अयोध्या के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति जिलाधिकारी, अयोध्या को प्रेषित कर दी गई है। शासनादेश में निर्देश दिये गये है कि मंजूर की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिलार्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। कार्यों को मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ स्वीकृत लागत में ही पूर्ण किया जायेगा और लागत वृद्धि अनुमन्य नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button