पन्नू मामले में जांच से संतुष्ट अमेरिका ने भारत की हां में मिलाई हां!

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि कनाडाई-अमेरिकी नागरिक व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी से मिली सूचना के आधार पर एक सरकारी अधिकारी को निष्कासित कर दिया गया है।
भारत की तरफ से यह पुष्टि तब आई है जब पन्नू की हत्या की साजिश रचने संबंधी आरोपों की जांच के लिए भारतीय जांच दल के दो अधिकारी अमेरिका में हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने भी एक दिन पहले कहा था कि एक भारतीय अधिकारी का निष्कासन हुआ है।
गुरुवार को भी अमेरिका ने कहा है कि उक्त जांच के मामले में भारत से पूरा सहयोग मिल रहा है और वह इससे संतुष्ट है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका जवाब था- हां, मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि वह व्यक्ति अब भारत सरकार का हिस्सा नहीं है। उन्होंने उक्त अधिकारी के बारे में और कोई भी जानकारी देने से मना कर दिय
बता दें कि अमेरिकी एजेंसियों को उक्त अधिकारी के बारे में जानकारी निखिल गुप्ता ने दी थी। गुप्ता वह व्यक्ति हैं जिसे अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने का प्रमुख अपराधी माना है। उसे चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और बाद में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601