State NewsUttar Pradesh

योगी सरकार की पहल से 74 अभ्यर्थियों का यूपीपीएससी में चयन, अब सफल युवा बनेंगे मेंटर

लखनऊ, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने की दिशा में समाज कल्याण विभाग की पहल को सफलता मिली है। रविवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में पहली एल्यूमिनाई मीट आयोजित हुई, जिसमें समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल अभ्यर्थियों से अपने अनुभव साझा करने और जरूरतमंद विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने की अपील की।

इस वर्ष विभाग द्वारा संचालित कोचिंग संस्थानों से यूपीपीएससी में 74 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। कार्यक्रम में ऑनलाइन-ऑफलाइन मेंटरशिप, मॉक इंटरव्यू और डिजिटल अध्ययन सामग्री के जरिए अधिक युवाओं तक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन पहुंचाने पर जोर दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए स्थायी मेंटरशिप नेटवर्क बनाने का संकल्प लिया।

2. योगी सरकार में खेती से समृद्धि की राह, किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन

कानपुर, 11 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से ‘उत्तर प्रदेश 2.0: कृषि से समृद्धि’ यूपी संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने, कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उपायों पर चर्चा की।

संवाद में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए, जबकि मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज की आर्थिक प्रगति पर विचार रखे। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीक, बाजार से जुड़ाव और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements……

Related Articles

Back to top button