Uttar Pradesh

रबी 2020-21 में प्रदेश में 129.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ-2021 में विभिन्न फसलों के आच्छादन लक्ष्य के सापेक्ष जुलाई माह तक 35.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। रबी 2020-21 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में 129.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया जा चुका है।
कृषि विभाग से प्राप्त विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार खरीफ-2020 में विभिन्न फसलों के अन्तर्गत प्रदेश में कुल 96.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। रबी 2019-20 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 130.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। खरीफ-2019 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 96.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया।
इसी प्रकार रबी 2018-19 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 129.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। खरीफ-2018 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 94.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। रबी 2017-18 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 128.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। खरीफ-2018 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 92.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र में खरीफ के आच्छादन में वृद्धि के दृष्टिगत बुन्देलखण्ड के कृषकों को विभिन्न फसलों के बीजों पर 80 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया गया, जिसके फलस्वरूप बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अन्ना प्रथा में कमी आयी है। इसके अतिरिक्त खरीफ फसलों के आच्छादन क्षेत्रफल में भी वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button
Event Services