National

हल्की बारिश के साथ दिल्लीवासियों को शुक्रवार की सुबह ठंड से मिली कुछ राहत

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस बारिश के बाद दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिली। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 रहा।

जानें दिल्ली में प्रदूषण का हाल

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। पूसा में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। आईआईटी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई 325 था। मथुरा रोड पर एक्यूआई 340 दर्ज किया गया। लोधी रोड क्षेत्र में एक्यूआई 326 दर्ज किया गया है।

चलेगी शीत लहर, छाया रहेगा घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति फिर से बढ़ सकती है और 15-16 जनवरी के आसपास अधिकतम हो सकती है।

14 जनवरी को मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भी घना कोहरा छाया रहेगा।

कोहरे के कारण टेनें हुई लेट

कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द होने लगी हैं। सबसे पहले भुवनेश्वर राजधानी के रद्द होने की घोषणा हुई। इसके बाद नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस और कुरुक्षेत्र से खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा की गई। वहीं, घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट भी हुई। गुरुवार को दिल्ली आने वाली 54 ट्रेनें एक घंटे से 14 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services