Food & DrinksLife Style

हरा चना आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करता है, जानें इसके फायदे ..

सर्दियों के मौसम में सब्जियों के काफी सारे विकल्प होते हैं। खानेपीने के शौकीन लोगों के लिए यह मौसम खास होता है। हालांकि इस मौसम में लोग जल्दी बीमार भी पड़ते हैं, लेकिन डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सेहतमंद रह सकते हैं। इस मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। सर्दियों की डाइट में हरा चना शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। आइए जानते हैं, हरा चना के फायदे।

1. प्रोटीन का भंडार

हरा चना प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप वेजिटेरियन है, तो प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह मांसपेशियों के विकास के लिए सहायक माना जाता है।

2.फाइबर से भरपूर

हरा चना में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा महसूस होता है और वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। यह पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।

3.फोलेट से भरपूर

इसमें विटामिन-बी9 यानी फोलेट मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। आप इसे पराठे या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं।

4.हार्ट को हेल्दी रखता है

हरा चना में सैचुरेटेड फैट, सोडियम की मात्रा कम होती है। यह दिल की सेहते के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

हरे चने को डाइट में इस तरह करें शामिल

– हरा चना को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

– इसे प्रेशर ककुर में उबाल लें, और इसमें नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

– हरे चने की सब्जी या पराठा बनाकर भी खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services