GovernmentHealth

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जाए : जिलाधिकारी

कम से कम एक MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निर्माण कराया जाये ...

बरेली : जिलाधिकारी  शिवाकान्त द्विवेदी ने समस्त नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के ई.ओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक नगर पंचायतों में कम से कम एक MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निर्माण कराया जाये। उन्होंने कहा कि इसका एक जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। उन्होंने समस्त नगर पंचायतों तथा नगर पालिकाओं के ईओं को निर्देश दिये कि मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों में एक शौचालय, वाश वेसिंग की व्यवस्था की जाये तथा पिंक टायलेट की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि शीशगढ़ में अभी कम कम्यूनिटी टायलेट बने हैं जिस पर उन्होंने ई.ओ. शीशगढ़ को इसमें सुधार करने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी  शिवाकान्त द्विवेदी आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन  ऋतु पुनिया, उप जिलाधिकारी आंवला सहित समस्त नगर पंचायत तथा नगर पालिका के ई.ओ. सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

जिलाधिकारी ने समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये कि प्रत्येक नगर पंचायतों में कम से कम एक शौचालय का निर्माण अवश्य किया जाये। उन्होंने समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन नगर पंचायतों में साफ-सफाई करने वालों के लिये पी.पी.ई. किट उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें पी.पी.ई. किट उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर गौशालाओं का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है, उसे तत्काल पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन नगर पंचायतों में अभी तक वृक्षारोपण नहीं हो पाया है वहां पर उच्चतम क्वालिटी के वृक्ष लगाये जायें। उन्होंने समस्त ईओ को निर्देश दिये कि अमृत सरोवर के अन्तर्गत जिन जगहों पर अभी तक तालाबों का निर्माण नहीं हो पाया है, उन्हें तत्काल निर्माण कराया जाये।

Related Articles

Back to top button
Event Services