Tour & Travel

स्ट्रीट फ़ूड के हैं शौकीन तो भारत की इन जगहों पर खाएं जरूर

अगर आप भी सड़क पर बनने वाले फूड्स को खाने के शौकीन हैं और घूमने के भी तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाकर आप स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं।  यह जगह स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए ही बनी है और यहाँ जाकर आपको एक अलग ही आनंद आने वाला है।  आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 

कोलकाता- कोलकाता को आप स्ट्रीट फूड का राजा कह सकते हैं। जी दरअसल यहां लोग हर समय कुछ न कुछ खाते हुए दिख सकते हैं। चाइना टाउन के बाओ से लेकर सड़क पर मिलने वाले सस्ते बंगाली खाने और काठी रोल्स तक आपको पसंद आएँगे। इसके अलावा फुचका और यहां मिलने वाली मिठाइयों का मजा भी जरूर लें।

अमृतसर- अगर आप स्ट्रीट फूड लवर है तो यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको खाना चाहिए। इसके साथ यहाँ की लस्सी का भी स्वाद जरूर चखें। यहाँ सर्दी में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाए और अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे फूड आइटम भी खाए। 

मुंबई- मुंबई के स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मशहूर हैं। यहाँ की सभी गलियों में आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। यहाँ आप वड़ापाव खाए बिना नहीं रह सकते। वहीं इसके अलावा आप यहां पर मिस्सल पाव, बॉम्बे सैंडविच, पानी पुरी, पाव भाजी और पारसी खाना भी जरूर ट्राई करें।


मदुरै- मदुरै को तमिलनाडु की आत्मा कहा जाता है। वहीं मदुरै की सड़कें कमाल की हैं और आपको यहां कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे।इस लिस्ट में डोसा से लेकर इडली और नॉन-वेज फूड आइटम्स शामिल हैं। 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ, खाने के शौकीन लोगों से भरा हुआ है। जी हाँ और अगर आपने यहां का स्ट्रीट फूड अभी तक नहीं खाया तो जल्द जाएं। यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Event Services