Life Style

स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पानें के इस्कतेमाल करें करी पत्ते, आइए जानते हैं इससे फेस पैक कैसे बनाएं…

करी पत्ते का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह हेल्दी स्किन के लिए भी सहायक है। जी हां, इसके इस्तेमाल से पिंपल्स, मुंहासे, दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो त्वचा संबंधी समस्या से राहत दिलाते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, साथ ही एजिंग से बचाने में भी कारगर है। चलिए जानते हैं, करी पत्ते से फेस पैक कैसे बनाएं।

हल्दी के साथ

अगर आप पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह फेस पैक जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले करी पत्ते को धोकर साफ कर लें, अब इसे पीस लें। इसमें हल्दी को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूखने के बाद पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी के साथ

आप इसका इस्तेमाल कर मुल्तानी मिट्टी के साथ फेस पैक बना सकते हैं। करी पत्ते के पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी डालें, अब इसे फेंट लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव आता है।

दही के साथ

अगर आपको ऑयली स्किन की समस्या है, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते के पेस्ट में दही मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम दूर होती है।

नींबू के साथ

यह फेस पैक आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। इसके लिए करी पत्ते के पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं, अब इसे चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आप पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद के साथ

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्ते को पीस लें, अब इसमें शहद मिलाएं। इस फैस पैक को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

Related Articles

Back to top button
Event Services