Tour & Travel

श्रीलंका की ये जगहें, मन को मोह लेती हैं यहाँ के खूबसूरत नजारे

श्रीलंका को अक्सर रावण के देश के नाम से जाना जाता है। इस देश का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है, जब लंका पति रावण का साम्राज्य इस जगह पर था। दरअसल, श्रीलंका का पुराना नाम लंका था, लेकिन बाद में इस नाम को सम्मान देने के लिए श्री शब्द जोड़ दिया गया। दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित यह देश बेहद ही खूबसूरत है। चाहे आप धार्मिक प्रवति के हों, इतिहास प्रेमी हों या एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीन, यहां आपको हर तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी। इस देश की सबसे खूबसूरत बात ये है कि यह चारों तरफ से समुद्र के पानी से घिरा हुआ है, जबकि यहां की भूमि पहाड़ों और तटीय मैदानों से मिलकर बनी है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

मिनटेल 
यह श्रीलंका का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे पर्वत माला के रूप में जाना जाता है। बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए यह जगह आध्यात्मिक महत्व रखती है। यहां से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखता है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली मन को मोह लेती है। 

रावण वॉटरफॉल 
यह श्रीलंका की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह एला वन्यजीव अभयारण्य का एक अहम हिस्सा है। यहां ऊपर से गिरता दूधिया सफेद पानी दिल को बड़ा सुकून देता है। झरने के पास ही हरे-भरे खूबसूरत पेड़-पौधे पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।

एडम चोटी या एडम पीक 
यह श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। इसके शिखर पर एक बौद्ध मठ बना हुआ है। इसके अलावा यहां एक पत्थर में एक पदचिह्न है, जो अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता है। एडम चोटी से नीचे का नजारा देखने लायक होता है।

सिगरिया रॉक किला 
यह श्रीलंका का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो दुनियाभर के लोगों को लुभाता है। इसे पांचवीं सदी में बनाया गया था। स्थानीय लोग इस जगह को दुनिया का आठवां अजूबा मानते हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है। 

Related Articles

Back to top button
Event Services