RajasthanReligious

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य नव निर्मित मंदिर में राम लला 22 जनवरी को विराजमान होंगे,श्रीरामायण जी के पूजन के साथ मास पारायण शुरू श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य नव निर्मित मंदिर में राम लला 22 जनवरी को विराजमान होंगे|

भीलवाड़ा । श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य नव निर्मित मंदिर में राम लला 22 जनवरी को विराजमान होंगे, उस समय पूरी दुनिया में आनंद,उमंग का उत्साह का वातावरण रहेगा, श्रीनिंबार्क आश्रम भीलवाड़ा द्वारा एक मास तक इस उपलक्ष में श्रीरामायण जी का मास पारायण जी का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

श्रीनिंबार्क सेवा समिति के अध्यक्ष पुर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने बताया कि श्रीनिंबार्क आश्रम के पूज्य महंत मोहन शरण जी शास्त्री द्वारा इस शुभ अवसर पर एक मास पारायण का संकल्प लिया गया। गीता जयंती के पावन दिवस पर प्रातः महंत श्रीमोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में व श्रीबाबा धाम के विनीत अग्रवाल के द्वारा श्रीरामायण जी का पूजन किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता आभियान प्रमुख बद्री लाल सोमानी,पार्षद मधु शर्मा,दुर्गा वाहिनी प्रांत कॉलेज संयोजिका सीमा पारीक,पार्षद राजेंद्र पोरवाल,आजाद नगर माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर ईनाणी, समाजसेवी डॉ.उमाशंकर पारीक, सत्यनारायण श्रोत्रीय, जितेंद्र वर्मा, कृष्णगोपाल सोमानी सहित कई भक्त उपस्थित थे।

श्रीरामायण जी का पुजन पुजारी माधवशरण द्वारा करवाया गया। पाठ मारुति मंडल द्वारा किया गया, सभी सुन्दर कांड समितियां और भजन मंडलिया अपने अपने क्रम से नियमित पाठ करेगी, यह मास पारायण 22 जनवरी रामोत्सव तक प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक श्रीनिंबार्क आश्रम में चलेगा।

Related Articles

Back to top button
Event Services