Religious

आज का राशिफल 11 फरवरी

आज माघ माह मौनी अमावस्या की पावन तिथि है। आज सूर्य,गुरु व चन्द्रमा मकर राशि में है। बुध भी मकर राशि में वक्री है व श्रवण नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

मेष व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

 मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब के लिए मंगल,शनि व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। व्यवसाय में प्रगति का मार्ग बन सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। शिक्षा में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व शुक्र गोचर जॉब में लाभ देंगे।संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: धार्मिक यात्रा की संभावना है। छात्र प्रगति करेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: चन्द्रमा व सूर्य प्रशासन व राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में आशातीत सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवा सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है। यात्रा सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: किसी प्रिय मित्र का आगमन संभव है। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रोग्रेस देंगे।श्री सूक्त  का पाठ करें।अन्न दान करें। पीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु,चन्द्रमा व मंगल जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। छात्रों  को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रोग्रेस है। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में किसी रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  इस राशि का स्वामी शनि ,गुरु व सूर्य के साथ इसी राशि में है। बुध भी इसी राशि में वक्री है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति है। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का समय है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें ।नीला व सफेद रंग शुभ है। 

Related Articles

Back to top button
Event Services