Entertainment

मेघा ठाकुर का 24 नवंबर को अचानक से हुआ निधन, माता-पिता ने पोस्ट कर बताया

टिक टॉक स्टार कहलाने वालीं मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। महज 21 साल की उम्र में ही मेघा ने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मेघा ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। मेघा भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी।

परिवार वालों ने दी जानकारी
सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक के जरिए मशहूर हुईं 21 वर्षीय मेघा ठाकुर का निधन हो गया। यह जानकारी सोशल मीडिया पर उसके माता-पिता ने दी। मेघा ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। वह भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी। मेघा को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

क्या है पोस्ट
सोशल मीडिया पोस्ट में बयान में कहा गया है, “हम भारी मन से यह बता रहे हैं कि हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी, मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 को सुबह अचनाक निधन हो गया।” बता दें कि मेघा ठाकुर के टिकटॉक पर नौ लाख और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा प्रसंशक थे। मेघा ठाकुर का अंतिम संस्कार 29 नवंबर को किया गया। हालांकि पोस्ट में मेघा के निधन की वजह का जिक्र नहीं किया गया है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services