Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा.आंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद कर दी उन्हें श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सगड़ी में बाबा साहेब डा. आंबेडकर को उनके 64 वें परिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद जनता से रूबरू हुए तो सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहाकि बाबा साहेब ने संविधान में जो व्यवस्था दी, उससे देश उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चित तक एकता को सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने सपा सरकार में रामपुर में गरीबों पर हुए अत्याचार को याद दिलाते हुए कांग्रेस व बसपा पर चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाते हुए कहाकि उस समय भाजपा ही जुल्म के विरोध में संघर्ष कर रही थी। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें होगा जाना-पहचाना गुंडा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटा विलंब से सगड़ी पहुंचे तो हजारों की भीड़ देख गदगद हो उठे। उन्होंने पहले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को एक-एक लाख का चेक, आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड व महिलाओं को घरौनी सौंपी। उसके बाद जनता से मुखातिब हुए तो चिरपरिचित अंदाज मेें भारत माता की जय व वंदेमातरम बाेलते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहाकि जनपद में 102415 लोगों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन, 7.21 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। कन्या सुमंगला याेजना में 18 हजार बालिकाओं को 15 हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। 2170 विद्यालयों का सुंदरीकरण कराया गया है, जबकि सपा को इससे कोई मतलब नहीं था। कहाकि यहां 793824 लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्य दिया जा रहा है। ओडीओपी योजना में 7.12 करोड़ रुपये ऋण दिया गया है। कहाकि जल्द ही आजमगढ़ के लोग मंदुरी से हवाई जहाज में उड़ान भी भर सकेंगे। दूसरी सरकारों के समय में महिलाएं, गरीब उनके एजेंडे से बाहर थे, जबकि भाजपा सबके सहयोग से नए उत्तर प्रदेश और नया राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ रही है। कहाकि कोरोना से बचाने को सभी लोग वैक्सीन लें, यह कई देशों में कहर बरपा रहा है। इसकी फिर से आहट हो चुकी है, आप फ्री वैक्सीन को जरूर लगाएं। प्रधानमंत्री का हमें वैक्सीन दी, इसके लिए हमें एहसान मानाना चाहिए। अपने 27 मिनट के संबोधन में देश व प्रदेश की एकता अखंडता उनके संबोधन का हिस्सा रहा। उन्होंने सबको प्रणाम करते हुए अपनी वाणी को विराम जय-जय श्रीराम के साथ किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, सगड़ी विधायक बंदना सिंह, एमएलसी यशवंत सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डूू, अरविंद जायसवाल, संतोष सिंह टीपू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

सगड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सभी को जल्‍द से जल्‍द कोरोना का टीका लगाने पर जोर दिया। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगाया वे जल्‍द से जल्‍द टीका लगवा लें। सरकार की ओर से लगातार फ्री में लोगों को कोरोना का टीका लगवाया जा रहा है। सभी सरकारी केंद्रों पर टीके की व्‍यवस्‍था और व्‍यापक स्‍तर पर कर दिया गया।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री देश के लोगों का हालचाल ले रहे थे। मैं प्रदेश में लोगों के हालचाल ले रहा था। आजमगढ़ में तीन बार मैं कोरोना काल के वक्त आया था। हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में जाकर हालचाल लिया।

आजमगढ़ के नौजवान बाहर जाते थे। कोई धर्मशाला, होटल में कमरा नहीं देता था। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सभी सेवा की।  सपा सरकार के लोग सत्ता में आने के बाद जिस तरीके की तबाही मचाए थे। दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जा करते थे। जिस तरीके की अराजकता इन्होंने पैदा की थी। सपा सरकार के वक्त अराजकता ही उसका पर्याय बन गया था। देश के अंदर एक नारा चला था। जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसको अंदर बैठा जाना पहचाना गुंडा। ये नारा चल पड़ा था। गुंडागर्दी की

याद करिए, जब सपा सरकार के समय आजम खान मंत्री थे, उस समय रामपुर में दलितों को उजाड़ा जा रहा था। तब सपा अत्याचार करा रही थी, बसपा और कांग्रेस मौन थे। कुछ लोगों ने बाबा साहेब के नाम पर राजनीति तो की, लेकिन जब भी गरीबों और दलितों पर अत्याचार होता था। मुृख्यमंत्री जनपदवासियों को 198 करोड़ रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात दिए। इसमें 11388.73 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 8469.29 लाख रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

सीएम के आमगन की तैयारियां सुबह ही सगड़ी एवं लालगंज में देखने को मिली। जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य सुबह से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे तो पार्टी एवं संगठन के लोग भी पूरी ताकत झोके नजर आए। आलाकि दो अलग-अलग लोकसभा में कार्यक्रम होने से जिम्मेदारों को दोगुनी ताकत से लगना पड़ा था। हालांकि, इसका असर दोनों ही स्थानों पर उमड़ी भारी भीड़ में रूप में सामने आ रही थी। सीएम के पहुंचने से पूर्व सगड़ी में मंच पर एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक बंदना सिंह, अरविंद जायसवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र लालगंज की पांच विधानसभा क्षेत्रों की विधानसभा क्षेत्र लालगंज की आयोजित जनसभा में कुल 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। इसमें 7370.51 लाख रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास किए। लोकसभा क्षेत्र लालगंज की लोकार्पण की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया में 4147.82 लाख की तीन, निजामाबाद में 142.25 लाख की एक, फूलपुर-पवई मेें 1393.60 लाख की पांच, दीदारगंज में 351.49 लाख की दो और लालगंज में 1335.51 लाख की एक परियोजना शामिल हैं। जबकि 12243.31 लाख की 37 शिलान्यास परियोजनाओं में अतरौलिया में 303.98 लाख की तीन, निजामाबाद में 3152.34 लाख की 14, फूलपुर-पवई मेें 320.16 लाख की दो, दीदारगंज में 303.00 लाख की दो और लालगंज में 793.32 लाख की चार परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ सदर की विधानसभा क्षेत्र सगड़ी की जनसभा में 7614.71 लाख की 32 परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र सगड़ी में 699.66 लाख की चार, आजमगढ़ सदर में 1192.45 लाख की चार, मुबारकपुर में 1271.24 लाख की चार, मेंहनगर में 630.23 लाख की तीन और गाेपालपुर में 224.22 लाख की दो परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र सगड़ी में 319.34 लाख की दो, आजमगढ़ सदर में 1893.63 लाख की पांच, मुबारकपुर में 805.60 लाख की चार, मेंहनगर में 155.45 लाख की एक और गाेपालपुर में 422.47 लाख की तीन परियोजनाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services