Food & DrinksLife Style

मसाले में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में करते हैं मदद, आइए जानें ..

आपके घर के किचन में कई तरह के मसाले होते हैं।हर मसालों का रंग और गुण अलग-अलग होता है। जो खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, ये मसाले शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं। जी हां, इनमें सेहत का खजाना छुपा होता है। ये स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। चलिए आज आपको इन मसालों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1.हल्दी है गुणकारी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की बीमारी से राहत दिलाने में मदद करता है।

2.सौंफ दिलाता है कई समस्याओं से राहत

आमतौर पर सौंफ का इस्तेमाल मुंह के बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। यह छोटी-सी सौंफ कई समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3.लौंग के सेवन से बढ़ाएं पाचन शक्ति

लौंग का सेवन पाचन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा यह दांत दर्द को दूर करने में भी कारगर है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद है दालचीनी

दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से राहत दिलान में कारगर है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

5. हींग है पोषक तत्वों का खजाना

यह जायके को लजीज बनाने के साथ कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मददगार हैं।

6. काली मिर्च

काली मिर्च इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक है। इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी या जुकाम है, तो काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।  

Related Articles

Back to top button
Event Services