मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को छोड़ इनके लिए बनवाया नया टैटू, जानें कौन है….
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के परफेक्ट और खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं तथा दोनों को ही डॉग्स बेहद पसंद हैं। प्रियंका एवं निक के 3 पेट डॉग्स हैं तथा अपने पेट्स के लिए प्रियंका ने नया टैटू बनवाया है।
प्रियंका ने अपने नए टैटू की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। प्रियंका ने तीन पंजे का टैटू बनवाया है जो उनके तीनों पेट्स के लिए हैं। इस टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, समर नेल्स एवं समर टैटू। अब देखते हैं कि प्रियंका के इस टैटू पर निक की क्या प्रतिक्रिया होगी। वैसे ये तो स्पष्ट है कि निक को टैटू पसंद ही आएगा क्योंकि दोनों को अपने पेट्स से प्यार किया है। दोनों अपने पेट्स को बच्चों की भांति रखते हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका के पास पहले से डायना है जिसे वह बेटी बोलती हैं। निक से मुलाकात करने से पहले से डायना उनके साथ रहती थी। निक से शादी के पश्चात् प्रियंका ने निक को पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर गिनो गिफ्ट किया था। इसके पश्चात् कोरोना के दौरान दोनों ने तीसरा डॉग पांडा अडॉप्ट किया था। तीनों डॉग्स के अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स हैं। प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह शीघ्र ही वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देगी। अमेजन प्राइम पर आ रही इस सीरीज में प्रियंका एक्शन करती दिखाई देगी। सेट से प्रियंका की तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें वह हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ दिखाई दी थीं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।