Life Style

मखाना और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को लाभ मिल सकते हैं, जानें, सेवन का तरीका-

मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे हर मौसम में खाया जा सकता है। मखाने में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मखाना मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स होता है। वैसे तो आप मखाने को सही घी में रोस्ट करके भी खा सकते हैं। लेकिन कई लोग इसे दूध में मिलाकर खाना भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं मखाने को गुड़ के साथ भी खाया जा सकता है। मखाना और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। क्योंकि मखाने की तरह ही गुड़ में भी प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। अगर आप मखाना और गुड खाएंगे, तो इससे आपको दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। आप एनर्जेटिक, ताकतवर और फिट महसूस करेंगे। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं मखाना और गुड़ खाने के फायदों के बारे में-

मखाना और गुड़ के फायदे-

1. हड्डियां मजबूत बनाए

अगर आपको हड्डियों या जोड़ों का दर्द परेशान करता है, तो मखाना और गुड़ को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। मखाना और गुड़ दोनों कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही जोड़ों और हड्डियों के दर्द को भी कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए आप इनका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

2. कब्ज की समस्या से छुटकारा

मखाना और गुड़ दोनों में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो भी मखाना और गुड़ को एक साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। फाइबर आंतों में जमा मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। मखाना और गुड़ खाने से पाचन शक्ति में भी सुधार होता है। मखाना और गुड़ खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

3. वजन बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आप दुबले-पतले हैं, वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो भी मखाना और गुड़ को एक साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। मखाना और गुड़ में कैलोरी अधिक होती है, साथ ही गुड़ में कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। ये तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में मखाना और गुड़ का सेवन करने से बचें।

4. एनीमिया का इलाज करे

एनीमिया यानी शरीर में आयरन की मात्रा का कम हो जाना। एनीमिया होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है, जिसकी वजह से लोगों को अकसर थकान, कमजोरी जैसे लक्षणों का अनुभव करना पड़ता है। अगर आपको भी एनीमिया की शिकायत है, तो आप मखाना और गुड़ का एक साथ सेवन कर सकते हैं। गुड़ में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे खून और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है

5. एनर्जेटिक बनाए

अगर आप लो फील कर रहे हैं। या आपको बार-बार थकान, कमजोरी का अनुभव होता है, तो आप मखाना और गुड़ का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इनमें कार्ब्स पाया जाता है, जिससे आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। साथ ही शरीर ताकतवर और ऊर्जावान भी बनता है।

मखाना और गुड़ का सेवन कैसे करें?-

मखाना और गुड़ को आप एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। इसके लिए आप सबसे पहले गुड़ को एक पैन में पिघला लें। जब गुड़ टाइट होने लगे, तो इसमें मखाना मिलाएं। अब सभी मखानों पर गुड़ लग जाएगा, तो इसे एक जार में डाल दें और फिर रोजाना थोड़ा-थोड़ा करके खाते रहें। अधिक मात्रा में मखाना और गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Event Services