Entertainment

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पुराने दिनों को याद कर शेयर की खास तस्वीरें ,फोटोज देखे फैन हुए हैरान

भोजपूरी सिनेमा और छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी एक्टिंग के साथ अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वो अपने फैंस से जुडे रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

अब एक बार फिर मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में मोनालिसा अपना बिकिनी अवतार दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस थ्रोबैक फोटो में एक्ट्रेस ने लाइट क्रीम कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इस तस्वीर में मोनालिसा स्विमिंग पूल के बाहर बैठी हुई हैं, जबकि दूसरी तस्वीर को ऊपर से क्लिक किया गया है। जिसमें वो बेहद आकर्षित दिख रही हैं।

मोनालिसा की ये थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और इंटरनेट यूजर उनकी इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक्ट्रेस की ये थ्रोबैक तस्वीरें मॉरीशस की हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, जब यादें आपको हिट करती हैं।

भूल भुलैया 2 के गाने पर किया डांस

वहीं, मोनालिसा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को ब्लैक क्रॉप टॉप शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। मोनालिसा का डांस लोगों को काफी पसंद आया है।

 आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा का बल्कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। मोनालिसा कई टीवी शोज में काम चुकी हैं। वहीं टीवी सीरियल ‘नजर’ में उनके निगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services