Food & DrinksLife Style

न्यू ईयर पर क्रीमी सब्जी बनाना चाहते हैं, तो मेथी मटर मलाई की सब्जी करें ट्राई, पढ़ें रेसिपी ..

मसालेदार सब्जी तो आप हर रोज खाते होंगे लेकिन क्या आने क्रीमी ग्रेवी वाली सब्जी ट्राई की है? ठंड का मौसम क्रीमी सब्जी बनाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप भी अगर न्यू ईयर पर क्रीमी सब्जी बनाना चाहते हैं, तो मेथी मटर मलाई की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। यह सब्जी न सिर्फ जल्दी बनकर तैयार हो जाती है बल्कि इसे बनाना बहुत आसान भी है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं मेथी मटर मलाई की क्रीमी सब्जी। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसमें   मसाले नहीं डालने हैं। 

मेथी मटर मलाई बनाने की विधि-
सबसे पहले आप मेथी को धोकर तोड़ लें। अब आप एक पैन लें इसमें घी या तेल डालें। अब इसमें जीरा और सूखी मिर्च डाल दें। इसे तड़का लें। अब आपको प्याज को पीसकर इसमें डालना है। इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब आधा कटोरी दही लेकर इसमें डाल दें। इसे चलाते रहें। अब आपको इसे पकने देना है। एक अलग पैन लेकर इसमें घी डालें और एक कटोरा मटर लेकर इसे अच्छी तरह रोस्ट करें। इसमें मेथी भी पलट दें। मेथी और मटर जब रोस्ट हो जाएं, तो इसे दही और प्याज वाले पैन में डाल दें। अब इसे अच्छी तरह पकने दें। काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डाल दें। इसे पकाएं। अब दो चम्मच मलाई डाल दें। इसे पका लें। आप देखेंगे कि आपकी व्हाइट ग्रेवी तैयार हो चुकी है। अब आपको इसे गैस से उतार लेना है। इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें। आपको इसमें मसाले नहीं डालने हैं। आपकी क्रीमी ग्रेवी तभी तैयार होगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services