Education

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज नीट परीक्षा की आंसर-की कर सकता है जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज नीट परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकता है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकेंगे।  करीब 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 17 जुलाई को आयोजित की गई थी और लगभग एक महीने के बाद भी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है। इसके लिए एनटीए द्वारा कोई तारीख भी तय नहीं की गई है। नीट आंसर-की के साथ, प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। फिर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए मौका दिया जाएगा।

NEET Answer Key 2022: नीट आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
– नीट आंसर-की जारी होने के बाद वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– NEET answer keys 2022 पर क्लिक करें।
– अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड आदि से लॉगइन करें और जरूरी डिटेल्स भरें।
– डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट करने के बाद आंसर की आपके सामने होंगी।

नीट परीक्षा परिणाम के बाद काउंसलिंग का सिलसिला शुरू होगा। जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग परसेंटाइल कटऑफ से अधिक अंक लाएंगे, वह काउंसलिंग की दौड़ में हिस्सा लेंगे।

उम्मीदवार पिछले वर्ष की नीट यूजी कटऑफ नीचे देख सकते हैं-

नीट कटऑफ
कैटेगरी         कटऑफ         पर्सेंटाइल पिछले साल 2021 का कटऑफ स्कोर

अन्य         50 पर्सेंटाइल             720-138
ओबीसी         40 पर्सेंटाइल         137-108
एससी         40 पर्सेंटाइल           137-108
एसटी         40 पर्सेंटाइल            137-108
यूआर और पीएच     45 पर्सेंटाइल        137-122
ओबीसी और पीएच     40 पर्सेंटाइल     121-108
एससी और पीएच     40 पर्सेंटाइल    121-108
एसटी और पीएच     40 पर्सेंटाइल        121-108

Related Articles

Back to top button
Event Services