National

देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, जानें 24 घंटे में कितने आए केस

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 34,113 नए मामले सामने आए हैं। यह कल के आंकड़ों से लगभग 20 फीसद कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 91,930 लोग ठीक हो गए जबकि 346 लोगों की मौत भी हुई। मौत के आंकड़े में यह एक बड़ी गिरावट है। कल कोरोना से 684 लोगों ने जान गवाईं थी। देश में कोरोना के एक्टिव मामले में लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 4,78,882 हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी दर भी घटकर 3.19 फीसद हो गई है। इसके अलावा कोरोना से अब तक 5,09,011 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

एक्टिव मामले 1.12 फीसद पर आए, रिकवरी में भी तेजी

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। कोरोना के एक्टिव केस अब 4,78,882 पर आ गए हैं। इसके इलावा रिकवरी में भी तेजी आई है। बीते 24 घंटे में 91,930 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब कुल रिकवरी भी 4,16,77,641 पर पहुंच गई है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 172.95 करोड़ के पार

बता दें कि सरकार द्वारा वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 172 करोड़, 95 लाख 87 हजार 940 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services