Entertainment

दुबई में शाही अंदाज़ में मनाया गया शाह रुख खान का बर्थडे,बुर्ज खलीफा को दुल्हन की तरह सजाया गया

बॉलीवुड के बादशाह यानी किंग ख़ान ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मन्नत के बाहर पूरा दिन फैंस का हुजूम उमड़ा रहा, साथ ही सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन शाह रुख को बधाईयां मिलती रही हैं। सेलेब्स से लेकर उनके चाहने वालों तक… लोग रात तक अपने बादशाह को जन्मदिन की मुबारकबाद देते रहे और ख़ास महसूस करवात रहे। लेकिन इसी बीच शाह रुख के जन्मदिन पर फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपको याद होगा पिछले साल किंग खान के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा रौशनी से जगमगा उठा था

अब इस साल भी शाह रुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा को दुल्हन की तरह सजाया गया। दुबई से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें बुर्ज खलीफा पूरी तरह रौशनी से जगमगाता हुआ दिख रहा है। फेमस फोटोग्राफर ने बुर्ज खलीफा की तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में शाह रुख का नाम बुर्ज खलीफा पर लिखा नज़र आ रहा है वहीं दूसरी तस्वीर में शाह रुख की तस्वीर नज़र आ रही है और तीसरी तस्वीर में बुर्ज खलीफा पर हैप्पी बर्थडे शाह रुख ख़ान लिखा नज़र आ रहा है।

शाह रुख के लिए फिर से ये सम्मान देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।आपको बता दें कि शाह रुख ने भले ही इस साल अपने जन्मदिन पर कोई ग्रैंड पार्टी न की हो, लेकिन उनके लिए ये जन्मदिन किसी और वजह से बहुत ख़ास रहा है। किंग ख़ान के बर्थडे से कुछ दिन पहले ही आर्यन खान रिहा होकर घर आ गए थे। आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया हुआ था। आर्यन  करीब 25 दिन मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद थे, आखिरकार 28 अक्टूबर को उन्हें ज़मानत मिली और 30 अक्टूबर को वो जेल से रिहा होकर मन्नत लौटे।

Related Articles

Back to top button
Event Services