दीपिका पादुकोण के पीछे-पीछे Cannes जा पहुंचे रणवीर सिंह,तस्वीरें जमकर हो रही वायरल
दीपिका पादुकोण की तस्वीरें पिछले कुछ दिनों से जमकर वायरल हो रही थीं। दीपिका पादुकोण इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर पहुंची हैं और अब रणवीर सिंह भी उन्हें वहां पर जॉइन करते दिखाई पड़े। रणवीर सिंह Cannes में जूरी मेंबर नहीं होंगे लेकिन वह एक ग्रांड पार्टी में दीपिका पादुकोण को कंपनी देते जरूर दिखाई पड़े हैं
रणवीर और दीपिका का Cannes लुक
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फोटो में रिबेका हॉल को भी उन्हें जॉइन करते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में तीनों को स्ट्रेट एक्सप्रेशन्स के साथ देखा जा सकता है जबकि दूसरी फोटो में वह खिलखिलाकर हंसते दिखाई पड़ रहे हैं। फोटो में रणवीर सिंह जेब्रा प्रिंट शर्ट पहने दिखाई पड़ रहे हैं।
Cannes में रणवीर-दीपिका की मस्ती
दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो वह प्रिंटेड व्हाइट शर्ट में हैं जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर की स्कर्ट पहनी हुई है। रिबेका हॉल ने फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है और तीनों एक बड़े से हॉल में मस्ती करते दिखाई पड़ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की एक फोटो पर कमेंट किया था- ओके, बहुत हो गया। अब मैं फ्लाइट ले रहा हूं।
रणवीर से मिलने कान पहुंचे रणवीर सिंह!
इसके कुछ ही वक्त बाद रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर नजर आए थे। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कान से कई अलग-अलग आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें रेड कलर के Louis Vuitton गाउन में उनकी तस्वीरें खासी पसंद की गईं। इसके अलावा ब्लैक आउटफिट में उनकी फोटोज भी जमकर शेयर की गईं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।