National

दही हांडी मनाने के दौरान घायल 24 वर्षीय युवक की नानावती अस्‍पताल में मौत

मुंबई में जन्‍माष्‍टमी के पर्व पर दही हांडी मनाते हुए एक मानव पिरामिड से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 24 वर्षीय युवक की सोमवारा की रात नानावती अस्‍पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से ही गोविंदा अस्‍पताल में भर्ती था।

 मुंबई में 24 वर्षीय युवक की दही हांडी उत्सव को दौरान गिरने से मौत की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार चार दिन जिंदगी से जूझने के बाद सोमवार की रात नानावती अस्पताल में युवक की मौत हो गई।

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक कुर्ला निवासी 24 वर्षीय संदेश दलवी शिव शंभो गोविंदा पाठक का सदस्य था। दलवी 19 अगस्त को बामनवाड़ी, विले पार्ले में दही हांडी मनाते हुए एक मानव पिरामिड से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए था।

संदेश के सिर में आयी थी गंभीर चोटें 

जख्‍मी हालत में युवक को पहले कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उनके परिवार द्वारा उन्हें नानावती अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, तीन दिन की जद्दोजहद के बाद सोमवार को रात नौ बजे संदेश ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, संदेश को दही हांडी मनाते हुए सिर में गंभीर चोटें आईं थी।

गौरतलब है कि इस साल दही हांडी उत्सव के दौरान करीब 222 गोविंदा घायल हुए थे। 222 घायल गोविंदाओं में से 197 का इलाज किया गया और उन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

बता दें कि जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी तोड़ने की परंपरा है। इस दौरान कई युवक घायल भी हो जाते हैं। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह में मानव पिरामिड के निर्माण में 222 ‘गोविंदा’ प्रतिभागी घायल हुए थे, जबकि ठाणे शहर में 64 प्रतिभागी घायल हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में ज्यादातर घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 23 अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर में 12 का अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services