National

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर

श्रीनगर: कश्‍मीर में सुरक्षाबल आतंकियों का सफाया करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बुधवार की रात आतंकवादी अनायत अशरफ डार ने एक नागरिक जीवर हमीद भट पर गोली चलाई, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डार पहले आतंकवादियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) था।

पुलिस ने कहा, “अनायत अपने गांव और उसके आसपास के अन्य लोगों को अवैध रूप से हासिल किए गए हथियारों से धमकाता भी था। कई संदिग्धों से गहन पूछताछ और स्रोतों से इनपुट के बाद, केशवा गांव में एक अभियान लॉन्च किया गया था। घिर जाने के बाद उसने संयुक्त खोज दल पर गोलीबारी की।”

पुलिस ने कहा, “लक्षित क्षेत्र के आस-पास के घरों में सभी नागरिकों को निकाल दिया गया था। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना। बाद में, मुठभेड़ के दौरान उक्त नए सक्रिय आतंकवादी को ढेर कर दिया गया।”

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Event Services