Uttar Pradesh

एनकाउंटर (विकास दुबे )को लेकर तापसी पन्नू ने किया ट्वीट

कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी ट्वीट किया है।
तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वाओ… इसकी उम्मीद हमें नहीं थी!! और फिर लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।’
तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर फैंस के भी लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। तापसी के इस ट्वीट पर यूजर्स दो घंटो में बढ़ गए हैं। एक खुद तापसी के इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है तो दूसरा विरोध। कुछ यूजर्स का कहना है कि तापसी का पुलिस पर सवाल खड़ा करना ये बताता है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Event Services