Education

जानिए कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 की कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीखों का ऐलान आज, 23 मई 2022 को किया जा सकता है। बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 डेट के साथ-साथ सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के लिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा की जा सकती है। दोनो ही कक्षाओं के लिए आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 की तिथि और समय की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के विभिन्न विकल्पों को समेत सभी विवरण प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।

 अलग-अलग तारीखों पर हो सकती है घोषणा

राजस्थान बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया खबरों के मुताबिक आरबीएसई रिजल्ट 2022 की घोषणा मई के आखिरी सप्ताह के दौरान की जा सकती है। साथ ही, अधिकारी ने जानकारी साझा की कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा पहले की जा सकती है, जबकि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 बाद में घोषित किए जाएं। ऐसे में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा मई के आखिर तक की जा सकती है। वहीं, कक्षा 10 के लिए आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले सप्ताह के दौरान किए जाने की उम्मीद है।

 ऐसे कर पाएंगे चेक

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि और राजस्थान बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा की तारीखों के ऐलान के बाद निर्धारित तिथि पर आरबीएसई 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। जिसके माध्यम से छात्र रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे और अपने विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services