Uttar Pradesh

जानिए उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया ये अनुमान

मौसम में लगातार बदलाव जारी हैं। दिन के समय काफी धूप के चलते गर्मी तो वहीं शाम के समय में हल्की ठंड महसूस होने लगती है। पिछले हफ्ते प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेशभर में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी। हालांकि, लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगेगा।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी। सप्ताह के अंत में लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी से हल्की ठंड बढ़ गई थी। अब, मंगलवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही आने वाले पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने के ही आसार हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआइ स्तर 84 पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सोमवार को सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 8.0 डिग्री सेल्सियस और नजीबाबाद में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान वाराणसी में 29.4 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 29.0 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services