NationalUttarakhand

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-महंगाई बेरोजगारी पर मौन है मोदी सरकार….

Uttarakhand Election 2022 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में कही। दरअसल, उन्होंने यहां उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम भी लांच किया।

राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल परिसर में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा मंहगाई व बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनताने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया।

70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डा. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button
Event Services