Tour & Travel

घूमने जाए भारत के वो किले जहां से देखा जा सकता है समुद्र का आकर्षक नजारा

घूमने के लिए अक्सर लोग कई तरह की अच्छी-अच्छी जगह को खोजते हैं। ऐसे में अगर आप ऊंचाई के शौकीन है और ऊंचाई से समुद्र का नजारा देखना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ से समुद्र का नजारा बहुत शानदार नजर आता है। वहीं अगर किलों से समुद्र देखने का मौका मिले, तो इसकी बात ही अलग होती है। आज हम आपको भारत के कई ऐसे किलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से समुद्र का बेहतरीन नजारा देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं।

दीव किला, दीव: दमन और दीव का ये किला प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है। जी हाँ और इस किले में कई खिड़कियां मौजूद हैं, जहां से समुद्र के खूबसूरत नजारे को देखा जा सकता है। जी दरअसल ये किला देसी ही नहीं विदेशियों यात्रियों की भी फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है और यहाँ लाखों लोग आते हैं।

अगुआड़ा किला, गोवा: इस किले पर बॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘दिल चाहता है’ के कई सीन शूट किए गए थे। जी हाँ और इस किले में आपको पुर्तगाली वास्तुकला देखने को मिलेगी। इस किले को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

मुरुद जंजीरा, महाराष्ट्र: यह अंडे के आकार वाला एक आकर्षक किला है। वहीं महाराष्ट्र के तटीय गांव मुरुद में स्थित इस किले से भी समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र जा रहे हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

बेकल किला, केरल: दक्षिण भारत के राज्य केरल में स्थित बेकल किले से दिखने वाला समुद्र का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला है। जी दरअसल इस किले की चोटी पर खड़े होकर केरल की खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है।

सुवर्णदुर्ग किला, महाराष्ट्र: इसे एक स्वर्ण किला कहते हैं और कहा जाता है कि इसका इतिहास मराठा साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि मराठाओं ने अपने समुद्रा क्षेत्रों को दुश्मनों से बचाने के लिए इस किले का निर्माण करवाया था।

Related Articles

Back to top button
Event Services