Tour & Travel

घूमने के शौकीन लोगों का इंतजार कर रही हैं ये चार जगह

क्या आप घुमक्कड किस्म के हैं? क्या आपको घूमना-फिरना पसंद है? क्या आपको नई-नई जगहों पर जाना अच्छा लगता है? वहां के बारे में जानना, वहां के खाने का स्वाद लेना आदि। अगर इस तरह के सवाल किसी से पूछे जाएं, तो शायद ही किसी का जवाब न में हो, क्योंकि कहीं न कहीं हर कोई चाहता है कि वो नई-नई जगहों पर घूमने जाए।

बस कई लोग अपने काम से समय न निकल पाने के कारण अपने कई प्लान कैंसल कर देते हैं। लेकिन जिन लोगों को घूमना पसंद होता है, वो कैसे भी करके अपना ट्रिप बना ही लेते हैं। लेकिन हमेशा ऐसी जगहों का चुनाव हमें करना चाहिए, जो काफी ज्यादा प्यारी हों। ऐसे में अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, और जगह को लेकर उलझन में हैं। तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आपको काफी अच्छा अनुभव मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

नैनीताल
उत्तराखंड की गोद में बसा नैनीताल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। यहां आप नौकायन, पुराने मंदिर, विरासत भवन और नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां नैनी पीक, स्नो व्यू प्वाइंट और नैनी झील घूमने के लिए जा सकते हैं।

भुंतर
हर साल हिमाचल प्रदेश में स्थित भुंतर काफी पर्यटक पहुंचते हैं। यहां के पहाड़ों के अद्भुत नजारे हर किसी को हैरान करते हैं। कुल्लू जिले में स्थिति भुंतर जगह व्यास और पार्वती नदी के किनारे पर बसी है। यहां एक एयरपोर्ट भी है, जो आपको मणिकर्ण और मनाली से जोड़ता है। यहां की वादियां आपको बेहद पसंद आ सकती है।

शिमला
आप हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप प्रकृति के कई अद्भुत नजारों के साथ ही कई अन्य चीजों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां कई तरह के एडवेंचर, बर्फबारी, याक की सवारी और घुड़सवारी जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।

कोल्लम
केरल घूमने के लिए काफी सही जगह है। आप यहां कोल्लम जा सकते हैं। यहां आपको ऊंची पहाड़ियां, नदियां-झरने, मैदान, अष्टमुदी झील समेत कई अन्य लुभावनी जगह मिल जाएंगी। यहां लोग अपने दोस्तों और अपने परिवार संग पहुंचते हैं। इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है।

Related Articles

Back to top button
Event Services