Uttar Pradesh

गोरखपुर से वाराणसी कानपुर व बरेली के ल‍िए शीघ्र शुरू होने जा रही हवाई सेवा, इतना होगा क‍िराया

क्षेत्रीय उड़ान योजना में गोरखपुर से वाराणसी और कानपुर के लिए मार्च से उड़ान शुरू होने जा रही है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट को इसकी जिम्मेदारी मिली है। शेड्यूल जारी होते ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं बरेली के लिए मई से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। गोरखपुर से अभी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ व प्रयागराज के लिए रोजाना 11 विमान उड़ान भर रहे हैं।

गोरखपुर से छह शहरों के लिए रोजाना उड़ान भरते हैं 11 विमान

स्पाइस जेट का 70 सीटर विमान गोरखपुर से रोजाना वाराणसी व कानपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। विमान से आने-जाने का किराया 1500 से 2000 के बीच होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि शेड्यूल जल्द ही जारी हो जाएगा। वाराणसी व कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद अगले चरण में बरेली व सहारनपुर को गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि मार्च में वाराणसी व कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।बरेली-सहारनपुर के लिए भी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में शेड्यूल जारी होने की संभावना है। इन चारों सेवाओं के शुरू हो जाने के बाद गोरखपुर से यूपी में छह जगहों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएगी। अभी क्षेत्रीय उड़ान स्कीम के तहत लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान सेवाएं मौजूद हैं।

अभी यह है गोरखपुर से आने-जाने वाले व‍िमानों का शेड्यूल

इंडिगो

बेंगलुरु : आगमन 9.35 बजे

प्रस्थान 10.05 बजे

दिल्ली : आगमन 12.15 बजे

प्रस्थान 12.45 बजे

प्रयागराज: आगमन 12.55 बजे

प्रस्थान 13.15 बजे

हैदराबाद : आगमन 14.00 बजे

प्रस्थान 14.30 बजे

मुंबई :आगमन 14.45 बजे

प्रस्थान 15.15 बजे

दिल्ली : आगमन 15.30 बजे

प्रस्थान 16.00 बजे

कोलकाता : आगमन 16.30 बजे

प्रस्थान 16.50 बजे

स्पाइस जेट एयरलाइंस

मुंबई :आगमन 10.25 बजे

प्रस्थान 10.55 बजे

दिल्ली : आगमन 11.15 बजे

प्रस्थान 11.45 बजे

मुंबई : आगमन 13.05 बजे

प्रस्थान 13.35 बजे

दिल्ली : आगमन 13.50 बजे

प्रस्थान 14.10 बजे

मुंबई : आगमन 17.05 बजे

प्रस्थान 17.45 बजे

एयर एलायंस

दिल्ली : आगमन 15.15 बजे

लखनऊ: प्रस्थान 15.40 बजे

लखनऊ: आगमन 18.05 बजे

दिल्ली : प्रस्थान 18.30 बजे।

Related Articles

Back to top button
Event Services