Uttar Pradesh

गोरखपुर के युवक ने MP की महिला को शादी का झांसा देकर अपने दो दोस्‍तों के साथ किया दुष्‍कर्म

मध्य प्रदेश की एक महिला ने गोरखपुर के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उससे 1.25 लाख रुपए भी हड़प लिए। उसने उसे पहले गोरखपुर बुलाया फिर एक कमरे में बंद रखा। महिला का आरोप है कि वहां प्रेमी के दो दोस्‍तों ने भी उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

पीड़ित महिला ने अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को प्रेस क्लब पर महिला ने पत्रकारों को अपनी आपबीती सुनाई। उसने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उसे धोखा देने वाले प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। रायसेन मध्य प्रदेश की पीड़ित महिला ने बताया कि वह बीते 10 वर्षों से गोरखपुर के गगहा के रहने वाले एक व्यक्ति के सम्पर्क में थी। वह रायसेन में टेलीफोन विभाग में काम करता था। उसी दौरान वह उसके संपर्क में आया। वह घर के पास किराए का कमरा ले करके रहने लगा। महिला के घर उसका अक्सर आना जाना होता रहा। दोनों काफी करीब आ गए। आरोप है कि आरोपी ने महिला से शादी का वादा भी किया और उसके दो बच्चों को अपनाने की बात कही। महिला का आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर के शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला ने आरोप कि उसने 1.25 लाख रुपया भी हड़प लिए। इसके बाद उसने महिला से कोर्ट में शादी करने के लिए गोरखपुर बुलाया। यहां अपने गांव ले गया और घर के कमरे में बंद करके रखा। साथ ही उसके तीन दोस्तों ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसने अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button
Event Services