Uttar Pradesh

कांग्रेस पार्टी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन का आयोजन कराया…

मैराथन में विनीता प्रथम स्थान पर रहीं।

बरेली : ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन का आयोजन बरेली में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन का आयोजन कराया. विशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू हुई मैराथन में बड़ी संख्या में लड़कियों-महिलाओं ने भाग लिया. हालांकि अचानक कुछ लोगों के आने से मैराथन में अव्यवस्था फैल गई। जिससे रैली में लड़कियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।प्रियंका चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर दे रहीं जोरदरअसल, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही हैं. उन्होंने इस चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का वादा किया है. इसके अलावा लड़कियों को स्कूटी, मोबाइल समेत तमाम वादे किए हैं. वे राज्य के अलग अलग हिस्सों में महिलाओं तक पहुंचने के लिए तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं।प्रियंका गांधी द्वारा बरेली में शुरू की गई “मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं” मैराथन आज हर लड़की की जुबां पर है इस मैराथन के द्वारा प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की लड़कियों में एक नई जान फूंक दी है उन्होंने यह दिखा दिया कि लड़की घर के साथ-साथ देश भी चला सकती है। प्रियंका गांधी के मुताबिक इस पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को अक्सर पुरुषों से कम आंका जाता है पर अब ऐसा नहीं होगा और यह मैराथन इस बात का जीता जागता सुबूत है।पांच किमी मैराथन में विनीता प्रथम स्थान पर रहीं।
शेरगढ़ की विनीता गुर्जर ने भी प्रतियोगिता जीती। इसमें नेशनल शूटर पूनम पंडित ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र भी शूटर पूनम पंडित के साथ थीं। अभिनेत्री काम्या पंजाबी तथा ओलिंपिंक में पदक विजेता कांग्रेस के नेता मुक्केबाज बिजेन्दर सिंह ने इसमें ना पहुंचने से प्रतिभागी काफी निराशा भी थे। कांग्रेस की यह मैराथन विशप मंडल इंटर कालेज से शुरु होकर पटेल चौक से कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, विकास भवन, गांधी उद्यान से चौकी चौराहा होते हुए बिशप मंडल इंटर कालेज पर समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button
Event Services